मार्च,29,2024
spot_img

11 अप्रैल से दफ्तरों में भी लगाई जाएगी वैक्सीन, केन्द्र ने राज्यों को दिए निर्देश

spot_img
spot_img
नई दिल्ली। कोरोना से बचाव के लिए अब 11 अप्रैल से सरकारी और निजी दफ्तरों में भी टीकाकरण किया जाएगा। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किए हैं कि दफ्तरों में काम करने वाले 45 साल से अधिक उम्र के सभी कर्मचारियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाए।
मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि कार्यस्थल पर टीकाकरण सुनिश्चित की जाए। इन केन्द्रों पर एक बार में 100 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि देश में बुधवार को कोरोना के नए मामलों की संख्या एक लाख के पार चली गई है। 11 राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए सरकार कोरोना से बचाव के उपायों के साथ टीकाकरण अभियान में तेजी लाने का फैसला किया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें