अप्रैल,19,2024
spot_img

राफेल सौदे में गिफ्ट टू क्लाइंट के खुलासे पर राहुल का मोदी सरकार पर अटैक, बोले-‘कर्म किये कराए का बहिखाता, इससे कोई नहीं बच सकता’

spot_img
spot_img

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे में हुए नए  खुलासे को लेकर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि ‘कर्म किए कराए का बही खाता है, इससे कोई नहीं बच सकता।’ (Rahul say- Karma is one’s actions Ledger-Nobody Escapes It)

 

 

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहले से ही राफेल सौदे में कमीशनखोरी को लेकर सवाल खड़े करते रहे हैं। ऐसे में जब बीते दिन फ्रांस की एक जांच एजेंसी ने बिचौलिए को पैसे दिए जाने की बात का खुलासा किया तो राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी अपने कर्मों के परिणाम से नहीं बच सकता। अपने ट्वीट में राहुल ने लिखा, ‘कर्म किए कराए का बहिखाता है, इससे कोई नहीं बच सकता।’

 

 

 

दरअसल, फ्रांस की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी (एएफए) ने राफेल बनाने वाली कंपनी ‘द साल्ट’ के ऑडिट में पाया कि 23 सितम्बर 2016 के चंद दिनों के अंदर राफेल ने 1.1 मिलियन यूरो एक बिचौलिये को दिए थे। इस सारे खर्चे को गिफ्ट टू क्लाइंट की संज्ञा दी गई, लेकिन इस राशि का कोई ठोस स्पष्टीकरण नहीं मिला है। केवल मॉडल बनाने वाली कंपनी का जिक्र किया गया है। द सॉल्ट ने अपनी सफाई में कहा था कि उसने इस रकम का उपयोग मॉडल बनाने में किया है लेकिन मॉडल कहां बनाएं गए इसका जिक्र नहीं किया गया है। (Rahul say- Karma is one’s actions Ledger-Nobody Escapes It)

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें