मार्च,29,2024
spot_img

दिल्ली पहुंचे सीएम नीतीश का चिराग पर अटैक, मेरे खिलाफ बोलते हैं, लोजपा टूट से हमारा कोई लेना-देना नहीं

spot_img
spot_img

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में टूट के बारे में पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसमें उनकी या जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की कोई भूमिका नहीं है और यह उनका (चिराग पासवान-पशुपति पारस) अंदरूनी मामला है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में चिराग पासवान का नाम लिए बिना कहा कि लोजपा नेता प्रचार के लिए मेरे खिलाफ बोलते हैं। हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है।

दरअसल, चिराग यह आरोप लगाते रहे हैं कि लोजपा के विभाजन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जद-यू नेताओं की भूमिका है।

वहीं, केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार और जद-यू की भागीदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर नीतीश ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निर्भर करता है कि वे मंत्रिमंडल विस्तार कब और कैसे करते हैं। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

नीतीश ने कहा कि वह निजी दौरे पर दिल्ली आए हैं। उन्होंने कहा कि यहां अपनी आंखों का इलाज कराने आया हूं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की उनकी कोई योजना नहीं है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें