अप्रैल,26,2024
spot_img

आम आदमी को बड़ा झटका! आज फिर बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, 3 महीने में 200 तक महंगा हो गया हर कीचन, 4 फरवरी को दाम में 25 रुपए, 15 फरवरी को 50 रुपए, आज से फिर से 25 रुपए की बढ़ोत्तरी

spot_img
spot_img
spot_img

1 दिसंबर को गैस सिलेंडर 594 रुपए से बढ़कर 644 रुपए हुए थे। 1 जनवरी को फिर से 50 रुपए बढ़ाए गए। इसके बाद 644 रुपए वाला सिलेंडर 694 रुपए हो गया। 4 फरवरी को की गई बढ़ोत्तरी के बाद इसकी कीमत 644 रुपए से बढ़कर 719 रुपए हो गई। 15 फरवरी को 719  से 769 रुपए और 25 फरवरी को 25 रुपए दाम बढ़ने से इसकी कीमत 769 से 794 रुपए पर आ गई।

नई दिल्ली। सरकार ने आम आदमी को एक और बड़ा झटका दिया है। तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी कर दी है. जिसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 769 से बढ़कर 794 रुपए हो गई है। बढ़े हुए दाम आज 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं।  इस महीने गैस सिलेंडर की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रुपए तक का इजाफा किया गया है।

फरवरी महीने में तीन बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। सरकार ने 4 फरवरी को दाम में 25 रुपए का इजाफा किया। इसके बाद 15 फरवरी को एक फिर से सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़े  और अब यह तीसरी बार है जब फिर से 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।आम आदमी को बड़ा झटका! आज फिर बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, 3 महीने में 200 तक महंगा हो गया हर कीचन, 4 फरवरी को दाम में 25 रुपए, 15 फरवरी को 50 रुपए, आज से फिर से 25 रुपए की बढ़ोत्तरी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें