अप्रैल,23,2024
spot_img

कोरोना विस्फोट में पिछले 24 घंटे में मुंबई-दिल्ली बराबर, दोनों जगह मिले दस हजार पॉजिटिव, टूटा पिछले साल का दिल्ली का रिकार्ड, 11 नवंबर 2020 को सामने आए थे दिल्ली में 8,593 मामले,

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने पूरे देश को लगातार दबोच रहा है। पूरे देश में पिछले 24 घंटे में 1.68 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में कोविड-19 का संक्रमण  तेजी के साथ फैलता जा रहा है और राष्ट्रीय राजधानी ने दैनिक संक्रमितों के मामले में मुंबई को भी पीछे छोड़ दिया है। महज दिल्ली में दिल्ली में 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं जो मुंबई के बराबर है यानी मुंबई में भी दस हजार मामले दर्ज किए गए हैं।

 

 

 

 

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे में कोविड-19 (Covid-19 in Delhi) के 10,732 नए मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन में आए अब तक के सबसे ज्यादा मामले हैं।

 

 

 

 

दिल्ली में इससे पहले एक दिन में सबसे अधिक 8,593 मामले 11 नवंबर 2020 को सामने आए थे। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में राजधानी में 48 मरीजों की मौत भी हो गई, जो कि 14 दिसंबर के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मौत का आंकड़ा हैं. 19 नवंबर को शहर में कोविड-19 से 131 लोगों की मौत हुई, जो अभी तक एक दिन में मरने वाले लोगों की सर्वाधिक संख्या है।

 

 

 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में पिछले 24 घंटे में 9,989 नए केस सामने आए, जबकि इस महामारी से 58 की मौत हो गई. मुंबई में अब तक कोविड-19 के कुल 520214 केस है और कुल 12017 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई में पिछले 20 दिन में 1,54,300 लोग संक्रमित हो चुके हैं। औसतन प्रतिदिन 7,715 लोग कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं, वहीं, ऐक्टिव मरीजों की संख्या 67,092 हो गई है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें