मार्च,29,2024
spot_img

बढ़ रहा फिर देश में कोरोना, कहीं फिर ना पड़े रोना, फिर बढ़े 24 घंटे में 42 हजार से ज्यादा मामले, 562 लोगों की मौत

spot_img
spot_img

देश में पॉजिटिविटी दर में भी थोड़ी बढ़ोतरी, 36 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ, पूर्वोत्तर में कोरोना के 4,175 नए मरीज, 45 मरीजों की मौत

नई दिल्ली। देश में एकबार फिर कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 42 हजार 625 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस (corona update– over 42 thousand cases are reported) बीमारी से 562 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 36 हजार 668 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जो चिंता का विषय है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.31 प्रतिशत रही है।

बुधवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 3 करोड़ 17 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 4 लाख 25 हजार 757 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 4 लाख 10 हजार 353 हो गई है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 03 करोड़ 09 लाख 33 हजार 022 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

रिकवरी रेट 97.37 फीसद

पिछले कुछ दिनों से कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए मामलों से कम है। रिकवरी रेट में थोड़ी कमी आई है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 97.37 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 18 लाख टेस्ट

देश में पिछले 24 घंटों में 18 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 47.31 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 48.52 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

 

पूर्वोत्तर में नये कोरोना मरीज की संख्या में कमी देखी जा रही है, लेकिन अभी भी नये संक्रमितों की संख्या चार हजार से अधिक प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। राहत की बात है कि स्वस्थ होने की रफ्तार अधिक है।

अभी भी कोरोना के नये मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। पूर्वोत्तर की सभी राज्य सरकारें इसको रोकने के लिए कई तरह के कदम उठा रही हैं। अरुणाचल और त्रिपुरा में पिछले 24 घंटों के दौरान किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या चार हजार 175 है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या नौ लाख 59 हजार 774 हो गई है। इनमें आठ लाख 98 हजार 156 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल चार हजार 603 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं।

इस समय पूर्वोत्तर के राज्यों में 49 हजार 54 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 10 हजार 83 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 45 मरीजों की मौत हुई है।

असम में नये संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार 182 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या पांच लाख 69 हजार 439 पहुंच गई है, जबकि पांच लाख 51 हजार 692 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान एक हजार 158 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 11 हजार 93 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक पांच हजार 307 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 13 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 753 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या एक लाख 625 है जबकि 89 हजार 543 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान एक हजार 63 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा नौ हजार 490 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार 592 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 14 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 304 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 79 हजार 23 हो गई है। इनमें 75 हजार 104 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 292 मरीज स्वस्थ हुए हैं। तीन हजार 104 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 752 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मेघालय में 556 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 66 हजार 495 हो गई है जबकि 59 हजार, 803 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 816 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल पांच हजार 574 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से एक हजार 118 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 09 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 319 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 48 हजार 884 है जबकि 45 हजार 298 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 475 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल तीन हजार 352 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 234 मरीजों की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच एक हजार 748 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 40 हजार 111 हो गई है। इनमें से 28 हजार 177 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 535 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 11 हजार 779 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 155 है। पिछले 24 घंटों के दौरान चार मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 68 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 28 हजार 72 है। राज्य में कुल 25 हजार 437 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 99 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, एक हजार 261 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 577 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 245 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 27 हजार 125 हो गई है। इनमें से 23 हजार 102 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 165 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, तीन हजार 401 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 348 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें