अप्रैल,26,2024
spot_img

पूर्वोत्तर के राज्यों त्रिपुरा, मणिपुर, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम, मिजोरम में कोरोना संक्रमितों की संख्या 334420 हुई

spot_img
spot_img
spot_img

पिछले 24 घंटे में 36 नये मरीजों की शिनाख्त

गुवाहाटी, 20 मार्च। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से कमी देखी जा रही है। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 36 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल संख्या 334420 हो गई है जिसमें 330060 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 40 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 437 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक कोरोना संक्रमित 2301 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में 19 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 217924 है जबकि 215183 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 23 मरीज स्वस्थ हुए। 294 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस बीच 1100 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 10 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33451 है जबकि 33019 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। 21 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 388 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 01 नये कोरोना संक्रमित मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29326 है जबकि 28929 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 24 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 373 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में नये कोरोना संक्रमित मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16842 है जबकि 16783 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। 03 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 56 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 03 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 14008 है जबकि 13829 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 04 मरीज स्वस्थ हुआ है। 31 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 148 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में कोरोना संक्रमित नये मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12225 है। 11978 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 02 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 91 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 03 कोरोना संक्रमित नये मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6199 हो गई है। 5918 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 49 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 135 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में नये मरीजों की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4445 है। 4421 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि, 13 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें