मार्च,28,2024
spot_img

चुनाव के पहले राकेश सिंह की गिरफ्तारी से तृणमूल कांग्रेस के मन में फूटे लड्डू, भाजपा भी अचरज में

spot_img
spot_img

कोलकाता। विधानसभा चुनाव के पहले सभी राजनैतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। दल-बदल, आरोप-प्रत्यारोप के बीच कई तरह के परिवर्तन भी देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा नेता राकेश सिंह की गिरफ्तारी पर सबसे अधिक खुशी तृणमूल कांग्रेस मना रही है। लेकिन दूसरी ओर भाजपा स्तब्ध है कि उनकी पार्टी की महिला नेता पामेला गोस्वामी को कोकिन केस में फंसाया जा रहा है। पामेला को बर्दवान जिले के गल्सी से गिरफ्तार कर बुधवार को कोलकाता लाया गया है। माना जा रहा है कि राकेश की गिरफ्तारी से राज्य की 75 सीटों के चुनाव पर प्रभाव पड़ सकता है।

दरअसल, लगभग तीन साल से कोलकाता एवं दोनों 24 परगना जिलों में भाजपा के तेजी से विकास के लिए राकेश सिंह प्रयास कर रहे थे। अब राकेश की गिरफ्तारी से राज्य की 75 विधानसभा क्षेत्रों पर भाजपा को नकरात्मक प्रभाव का सामना करना पड़ा सकता है। वजह यह है कि अर्जुन सिंह को भी भाजपा में लाने के बाद भाट्पाड़ा एवं क्षेत्रों में ख्याति दिलाने के पीछे राकेश सिंह ने काफी मेहनत की थी। राकेश भाजपा के उन वरिष्ठ नेताओं में से एक थे, जो पिछले 10 साल से राज्य में भाजपा को मजबूत करने में जुटे थे। केन्द्र में भाजपा सरकार और मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद वे और अधिक सशक्त हो गए थे।

लोकसभा चुनाव 2019 के समय कोलकाता विश्वविद्यालय में विद्यासागर की मूर्ति तोड़ने से लेकर भाजपा के नवान्न अभियान के समय पुलिस पर आक्रमण करवाने और जेपी नड्डा पर हमले करवाने के लिए जनता को उकसाने में राकेश सिंह का हाथ माना जाता है। राकेश पर अब तक पुलिस ने 56 मामले दर्ज किये हैं। हालांकि पुलिस को इन सभी मामलों में पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। इतने दिनों से पुलिस राकेश सिंह को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी लेकिन कथित रूप से पामेला गोस्वामी के द्वारा उनका नाम लेने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें