अप्रैल,19,2024
spot_img

पति एक दिन पहले ही लौटा था कोलकाता से, सनकी पत्नी ने उतारा मौत के घाट, कुदाल से काटकर कर दी निर्मम हत्या 

spot_img
spot_img

सारण। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के रामनगर में एक सनकी पत्नी ने पति सतरोहन राय के 28 वर्षीय पुत्र पप्पू यादव की निर्मम हत्या कुदाल की प्रहार से कर दी।

 

जानकारी के अनुसार, पप्पू यादव सोमवार को ही कोलकत्ता से घर लौट था। पप्पू यादव शाम को पत्नी के साथ खाना भी खाया था। दोनों घर के खुले छत पर सोने चले गए। फिर रात्रि के लगभग बारह बजे के करीब अचानक पप्पू यादव जोर जोर से चिल्लाने लगे। घर वाले जब जगे तबतक पत्नी ने कुदाल से चेहरे और गर्दन पर कई बार प्रहार कर दिया था। पप्पू यादव कराह रहा था।

 

यह भी पढ़ें:  Dial 112 In Bihar | बिहार में Retired Army संभालेंगे Dial 112 की Straying

घर वाले महिला की रौद्र रूप देख हक्काबक्का रह गए। महिला ने कुदाल लेकर घरवालों पर भी आक्रमण का प्रयास किया। महिला को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ा गया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

 

बताया जाता है कि दोनों पति पत्नी में शादी के बाद से ही आपस मे झगड़ते थे। सनकी पत्नी कई दिनों से घर मे विवाद भी कर रही थी। जिसकी सुलह के लिए ही पति को बुलाया गया था। पति ने पत्नी को समझाने का प्रयास भी किया था। शाम तक सबकुछ सामान्य था।

पति एक दिन पहले ही लौटा था कोलकाता से, सनकी पत्नी ने उतारा मौत के घाट, कुदाल से काटकर कर दी निर्मम हत्या 

परिजनों से सनकी पत्नी के मायके वालों को भी मामले की सूचना दी थी। लेकिन मायके वालों ने कोई पहल नहीं की थी। इधर, पत्नी ने सोए अवस्था में ही पति पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे घटना स्थल पर ही पति की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| उदास पड़ा Gaighat | ये Beniabad में कैसा हादसा...चौकीदार Rajeshwar Sahni की करंट से मौत

 

पुलिस ने सनकी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से हमला में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद कर लिया गया है।मृतक के पिता शत्रुघ्न राय ने बताया कि पूर्व में कई बार दोनों में विवाद हुआ था ,जिसका सुलह कराई गई थी,घटना के बाद पहुंची पुलिस ने हत्यारिन पत्नी गायत्री देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | Gaighat News | पहुंचे BDO, गायघाट पुलिस की अन्याय पर मरहम कब!...Indefinite Fast Continues

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें