मार्च,28,2024
spot_img

बिहार में लॉकडाउन के दौरान बेवजह लगी भीड़ में रिक्शा वाले पर लाठी चटकाना पड़ा पुलिस को महंगा, विरोध में उग्र भीड़ का पुलिस पर पथराव,वाहन भी किया क्षतिग्रस्त

spot_img
spot_img
सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित स्टेशन चौक पर उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब लॉकडाउन के दौरान बेवजह लगी भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने एक रिक्शा वाले पर लाठी चटका दी।
आरोप है कि लाठी लगने से रिक्शा चालक घायल हो गया। जैसे ही रिक्शा वाले के साथ पुलिस की पिटाई की बात आयी तो आसपास के तमाम ठेला और रिक्शा चालक गोलबंद होकर पुलिस के विरोध में मोर्चा खोलते हुए सड़क जाम कर दिया।
इसके बाद पुलिस जाम हटाने आई तो उसपर आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान एक पुलिस कर्मी के घायल होने की भी सूचना मिली है। वहीं दूसरी तरफ एक रिक्शा चालक भी घायल हो गया। जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल स्टेशन चौक पहुंच गई।
मामला तनातनी का था लिहाजा सदर एसडीओ स्थल पर पहुंच किसी तरह मामला को शांत किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें