अप्रैल,20,2024
spot_img

समस्तीपुर शांति नदी ने मचा दी इलाके में अशांति, नाव हादसे में 7 लोगों में से 5 के शव बरामद

spot_img
spot_img

समस्तीपुर। जिले के चकमेहसी के नामापुर गोदाईपट्टी मुख्य मार्ग के शांति नदी पुल के निकट शुक्रवार शाम नाव हादसे में लापता सात लोगों में से छह लोगों की मौत हो गई है। इन छह लोगों की लाश बरामद कर ली गई है। पांच लोगों की लाश ग्रामीणों ने बरामद की, जबकि शनिवार नौ बजे के बाद पहुंची एनडीआरएफ की टीम एक शव को नदी से निकाला।

 

 

जानकारी के अनुसार नाव पर सवार कुछ लोग नामापुर से सामान खरीदने के लिए चकमेहसी बाजार आये थे। सामान की खरीदरी के बाद सभी घर जाने के लिए सोरमार ढाला के पास नाव पर सवार हुए थे। उनके अलावा सोरमार ढाला स्थित बांध पर रह रहे कुछ बाढ़ पीड़ित भी अपने घर जाने के लिए नाव पर सवार हुए थे।

 

नदी से निकाले गये युवक ने ग्रामीणों को बताया कि नाव जब शांति नदी पुलिया के पास पहुंची उसी समय अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गयी। जिससे नाव असंतुलित हो नदी में पलट गयी। शाम करीब साढ़े सात बजे हुए इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गयी। जिसे भी हादसे की जानकारी मिली भागा-भागा शांति नदी के किनारे पहुंच गया। ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम व अंधेरा होने के कारण लापता हुए लोगों की खोज करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

शुक्रवार शाम ग्रामीणों से भरी नाव पलट गयी। नाव पर 11 लोग सवार थे। शोर मचने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं सात लोग लापता हो गए। स्थानीय ग्रामीणों, लापता लोगों के परिजन और मछुवारों के सहयोग से शनिवार सुबह पांच लोगों के शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। वहीं एक शव को एसडीआरएफ ने बरामद किया। एसडीआरएफ की टीम लापता एक अन्य युवक की बरामदगी के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन नदी में चला री है।

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें