अप्रैल,20,2024
spot_img

समस्तीपुर में उपमुखिया का कहर, दो लोगों का मर्डर, घर और ग्राहक केंद्र पर हमला-बवाल, महिला की पीटते-पीटते, युवक की गोली मारकर हत्या से उबले ग्रामीणों का शव के साथ प्रदर्शन

spot_img
spot_img
समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत आधार पुर गांव में आपसी विवाद में दो लोगों की मौत हो गई है।
मुफस्सिल थाना पुलिस के मुताबिक आधार पुर पंचायत के उप मुखिया मो. हसनैन ने सोमवार की सुबह पलरू भगत के 30 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के प्रतिशोध में श्रवण के स्वजनों और ग्रामीणों ने एक साथ आरोपित मुखिया के घर और ग्राहक सेवा केंद्र पर हमला कर दिया। पूरे घर को आग के हवाले कर दिया साथ ही उनकी पत्नी, भतीजे और चाचा की बुरी तरह पिटाई कर दी। कुछ देर के अंतराल में पत्नी 35 वर्षीय सनौव्वर खातुन की मौत हो गई।
इस घटना के बाद से आधार पुर और आस-पास के इलाके में तनाव है। पुलिस वहां कैंप कर रही है। लोग श्रवण के शव के साथ सड़क जाम कर चुके हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मो. हसनैन आधार पुर पंचायत का उप मुखिया है। गांव के खादी भंडार चौक पर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालन के साथ जमीनी कारोबार का भी काम करता है। उसके साथ ही श्रवण कुमार भी काम करता था। कुछ दिनों से दोनों के बीच इसी कारोबार को लेकर तनातनी थी। सोमवार की सुबह दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी पर हसनैन ने श्रवण को गोली मार दी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें