अप्रैल,26,2024
spot_img

समस्तीपुर में बंगाल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जिंदा जलाने की कोशिश, आग में झोंका, हालत गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img

समस्तीपुर। स्थानीय एक युवती के साथ दरिंदों ने हैवानियत की हद पार कर ऐसा जख्म दिया है जिससे वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। दरिंदों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे जिंदा आग में झोंक दिया।

 

जानकारी के अनुसार, मामला नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला इलाके का बताया जा रहा है जहां एक बंगाल की युवती के साथ दरिंदगी की हद पार करते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे आग में झोंक दिया गया। युवती गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में सड़क किनारे पड़ी हुई मिली।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई।  नगर पुलिस जांच में जुटी है मगर कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। झुलसी युवती को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गई है। मगर, युवती बेहोश है और फिलहाल वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। उसके साथ यह हादसा कहां और कैसे हुआ इस बारे में अभी जितनी मुंह उतनी बात की स्थिति है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें