अप्रैल,27,2024
spot_img

Crime in Bihar: जमीनी विवाद में चली दर्जनों चक्र धाएं-धाएं गोलियां

spot_img
spot_img
spot_img
सहरसा। सदर थाना के नया बाजार-पासवान टोला स्थित विवादित जमीन पर दो पक्षों के बीच दर्जनों चक्र गोलीबारी की घटना घटी। गनीमत रही की गोलीबारी की घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुए। गोलीबारी की घटना के बाद जहां इलाके में दहशत व्याप्त है।वही इसकी सूचना सदर थाना अध्यक्ष को भी दी गई।
सूचना के बाद मौके पर पुलिस पदाधिकारी भी पहुंचे। जहां दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर सदर थाना लाया गया। घटना की बावत दोनों पक्षों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि एक पक्ष के उमेश पासवान व त्रिभुवन पासवान और दूसरे पक्ष के पवन दुबे के बीच बीते कई सालों से नया बाजार-पासवान टोला स्थित कीमती जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
इससे पूर्व भी दोनों पक्षों में कई दफे मारपीट की घटना घट चुकी है। दोनों ही पक्ष उक्त जमीन पर अपना-अपना दावा जताते आ रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को दोनों ही पक्षों के समर्थकों द्वारा दर्जनों राउंड गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया।सूचना पर सदर थाना की पुलिस पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई है।
saharsa news Dozens of rounds fired in a land dispute
Saharsa News: Dozens of rounds fired in a land dispute | Deshaj Times
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Darbhanga Court News | नाबालिग से Torture में लोहा सिंह लालदेव की कटेगी 1 साल जेल में, POCSO Special Judge Protima Parihar का कड़ा फैसला

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें