अप्रैल,20,2024
spot_img

लालू जब थे रेल मंत्री उस युग में लौटेगा बिहार, रेलयात्रियों को अब स्टेशन पर मिलेगी कुल्हड़ में चाय-कॉफी

spot_img
spot_img

मिट्टी की सौंधी खुशबू सभी का मन मोह लेती है और मन भी आनंदित हो जाता है। इसी आनंद को बरकरार रखने के लिए आने वाले दिनों में सभी स्टेशनों पर यात्रियों को कुल्हड़ में चाय का आनंद देने की योजना रेलवे ने बनायी है। खादी विकास और ग्रामोद्योग आयोग की मदद से इन्हें यात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

 

सहरसा। इस बाबत मुख्य वाणिज्य निरीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि कुछ नियमों के साथ यह व्यवस्था यात्रियों को मिल सकेगी। ऐसा होने के बाद एक तरफ कुम्हारों के लिए भी स्थायी रोजगार मिल सकेगा एवं प्लास्टिक से भी मुक्ति मिलेगी। साथ ही प्लास्टिक कप के उपयोग न होने से पर्यावरण को संवारने के लिए काफी हद तक मदद मिलेगी। स्टेशन पर सिर्फ कुल्हड़ में चाय बिकने से प्लास्टिक मुक्त भारत में रेलवे का भी यह सराहनीय योगदान रहेगा।

 

उन्होंने बताया कि यह पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर था और गंदगी भी कम होती थी। सहरसा स्टेशन पर खानपान की दो दर्जन से ज्यादा स्टॉल है, जिनसे प्रतिदिन चाय, कॉफी एवं ठंडा पेय पदार्थ बिकती है। इतनी बड़ी संख्या में डिस्पोजल का भी उपयोग किया जाता है जो पर्यावरण के लिए काफी नुकसानदायक है। इसके बाद यहां पर कुल्हड़ में चाय, कॉफी बेची जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि कुल्हड़ के प्रयोग होने से लोकल फोर वोकल को काफी बढावा मिलेगा एवं रोजगार सृजन भी संभव है। फुटकर में थोक में कुल्हड़ लेने पर इसकी कीमत कुल एक से डेढ़ रुपए ही रहती है। स्थानीय स्तर पर तो कुल्हड़ का निर्माण होता ही है। साथ ही आस पास के शहर में भी कुल्हड बनायी जाती है।

 

लालू प्रसाद यादव जब रेल मंत्री बने तो उन्होंने भी रेलवे स्टेशन पर मिट्टी कुल्हड़ का प्रयोग किया था। लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे कुल्हड़ की जगह फिर से डिस्पोजल ने स्थान ले ली।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें