अप्रैल,25,2024
spot_img

बांका में हैवान निकला पति, गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या,

spot_img
spot_img
spot_img
बांका/पटना, 28 मार्च । बिहार में बांका जिले के अमरपुर बस स्टैण्ड के नजदीक काशीखंड मोहल्ले में एक गर्भवती महिला की उसके पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना शनिवार देर रात की है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मृतक महिला रिक्की देवी (40) के मोहल्ले में रहने वाली पड़ोसी रूपा देवी ने बताया कि वह छह माह की गर्भवती थी। रविवार की सुबह लोगों को घटना के बारे में पता चला कि महिला के पति संतोष भगत ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी है। हालांकि, आरोपित का कहना है कि जब वह सुबह जगा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी मृत पड़ी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Election 2024 | Bihar News | Hot Politics|....पूर्णिया में Full On Action...बीमा भारती के दो पीए 10 लाख कैश के साथ धराए

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें