अप्रैल,19,2024
spot_img

बिहार में शनिवार का कहर: अनियंत्रित ट्रक ने दस लोगों को रौंदा, चार की मौके पर ही मौत, आधा दर्जन महिलाएं जख्मी

spot_img
spot_img

पटना/सासाराम। बिहार के रोहतास जिला अंतर्गत शिवसागर थाना क्षेत्र के बमहौर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या (एनएच) -2 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने शनिवार को दस लोगों को रौंद दिया। हादसा में चार लोगों की मौत हो गई,जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में सभी महिलाएं हैं।

घटना में पीड़ित सभी लोग ईटभट्टा पर काम करने वाले मजदूर हैं जो अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश से झारखंड के लातेहार अपने घर लौट रहे थे।हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहरा मच गया। मृतकों में संतोष लोहरा, दिलीप लोहरा के अलावा 2 वर्षीय आशीष लोहरा तथा 3 साल का बलवंत लोहरा शामिल है। घायलों में 8 साल की रेखा कुमारी, 17 साल की कविता कुमारी, 19 साल की फूल कुमारी, 40 साल की सुविधा देवी तथा 28 साल की बासमती देवी और अन्य शामिल है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया लेकिन ट्रक चालक भागने में सफल रहा। घटना से पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों के सहयोग से सभी घायलों को शिवसागर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया।  चारों मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Elections| बीच फंसी मां...छुआछूत...अटक कर सटक जाएंगे

शिवसागर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि घटना रात्रि 1:00 बजे के बाद की है।  सभी मजदूर हैं जो यूपी से झारखंड जा रहे थे। मजदूर चाय नाश्ता के लिए ढाबा पर उतरे थे तभी यह हादसा हुआ।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें