अप्रैल,27,2024
spot_img

Patna : पटना एम्स में 12 लोगों की कोरोना से मौत, 23 नए कोरोना पॉजिटिव भर्ती

spot_img
spot_img
spot_img

टना| बिहार में कोरोना का कहर जारी है। अब चारों ओर से राज्य में लॉकडाउन लगाने की मांग लगातार उठ रही है।सोमवार को पटना एम्स में पटना, शेखपुरा, मुंगेर ,लखीसराय और झारखंड  के 12 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 23 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं।

एम्स के कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में राजीव नगर के 75 वर्षीय जगत नारायण सिंह, धनबाद की 68 वर्षीय प्रमिला सिन्हा, शेखपुरा के 66 वर्षीय त्रिभुवन शर्मा, पटना शहर के कदमकुआं के 66 वर्षीय रवि भूषण, गौड़िया  मठ की 80 वर्षीय सरोज सिन्हा, बोरिंग रोड के 82 वर्षीय संजय कुमार सिन्हा, दीघा की 50 वर्षीय विभा शर्मा, मुंगेर के 62 वर्षीय सुबोध कुमार सिन्हा,लखीसराय के 48 वर्षीय विनोद कुमार वर्मा, दीघा के 52 वर्षीय सुनील कुमार सिन्हा, पत्रकारनगर की 60 वर्षीया पुष्पा देवी और हनुमान नगर के 58 वर्षीय रानेन कुमार सिन्हा की मौत सोमवार को कोरोना से हुई है।
एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 23 नए कोरोना पॉजीटिव मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है जिसमें पटना के सबसे ज्यादा 18 लोगों समेत सारण, सीवान समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं।
इसके अलावा एम्स में 10 लोगों ने कोरोना को मात दी है जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं सोमवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 332 मरीजों का इलाज चल रहा था।
यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Patna News| पति-पत्नी पप्पू और पूजा....झूल गए फांसी के फंदे पर...उतरी दोनों की लाश...सामने पड़ी थी सुसाइड नोट

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें