अप्रैल,26,2024
spot_img

सार्वजनिक कीजिए किस बिल में छुपे आप तेजस्वी, आपको बिहार की जनता खोज रही है

spot_img
spot_img
spot_img

टना| बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच  राजनीति भी जारी है। तेजस्वी यादव भले ही बिहार से बाहर हों लेकिन  वह  ट्वीट पर लगातार सक्रिय होकर  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं|

 

 

तेजस्वी ने सीएम नीतीश को हर मोर्चों पर फेल बताया है। तेजस्वी के आरोप पर जेडीयू के कद्दावर नेता और सांसद ललन सिंह ने जवाब दिया है।

जेडीयू सांसद ललन सिंह ने बुधवार को  तेजस्वी यादव के हमले पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव किस बिल में छुपकर ट्वीट कर रहे हैं| इसकी जानकारी सार्वजनिक करें| बिहार की जनता यह जानना चाहती है कि संकट की घड़ी में नेता प्रतिपक्ष कहां हैं|
ललन सिंह ने कहा कि जब भी संकट आता है| तेजस्वी यादव गायब हो जाते हैं|  जदयू सांसद ने कहा कि बिहार में लॉक डाउन कब लगाना है, राज्य सरकार ने इस पर  मंथन किया और लॉकडाउन लगाया गया। तमाम परिस्थितियो को देखकर मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन लगाया। सिर्फ आरोप लगा देने भर से कुछ नही होता है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव आपको बिहार की जनता खोज रही है|
यह भी पढ़ें:  School Timing| Bihar News| स्कूलों का समय घटा, फिर बदली गईं स्कूलों की टाइमिंग...अब इतने बजे होंगी बच्चों की छुट्टी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें