अप्रैल,27,2024
spot_img

लालू ने ली कोरोना वैक्सीन, कहा-तेजस्वी निकल गए हमसे भी आगे, देश ने खुद देखा…किसी को बनाने से नहीं होता है, खुद बन जाता है

spot_img
spot_img
spot_img

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को दिल्ली में कोरोना वैक्सीन कोविशिल्ड की पहली डोज ली। उन्होंने छोटे बेटे की तारीफ करते हुए कहा कि तेजस्वी उनसे (Lalu took corona vaccine) भी आगे निकल चुके हैं।

 

दिल्ली में बेटी मीसा भारती के आवास पर उन्होंने यह बात कही। लालू ने कहा कि तेजस्वी यादव हमसे बहुत आगे निकल गए हैं। किसी को बनाने से नहीं होता है, खुद बन जाता है। जब मैं जेल के अंदर था तब तेजस्वी यादव को देश ने देखा कि किस तरह से बिहार की जनता ने विधानसभा चुनाव में उनका साथ दिया।

लालू ने यह भी कहा कि बिहार विधानसभा में पुलिस अधिकारियों ने विधायकों को बेरहमी से पीटा। संसदीय लोकतंत्र में आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ था। विधानसभा में तेजस्वी यादव ने जो कहा, वो वाजिब है। लालू यादव ने कहा कि जातीय जनगणना होनी चाहिए। इसके लिए मैंने लगातार संघर्ष किया है। इसमें कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Patna News| पति-पत्नी पप्पू और पूजा....झूल गए फांसी के फंदे पर...उतरी दोनों की लाश...सामने पड़ी थी सुसाइड नोट

उन्होंने कहा कि अभी उनकी तबीयत पहले से ठीक है और एक दो महीने में अस्पताल के चक्कर से छुट्टी मिलने पर वह बिहार आयेंगे। इन दिनों उनसे मिलने आये पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सपा नेता राम गोपाल यादव और कांग्रेसी सांसद अखिलेश सिंह से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि लोग उनसे मिलने आते है, अच्छा लगता है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें