अप्रैल,26,2024
spot_img

जदयू की नई प्रदेश कमेटी का ऐलान, 33 फीसद महिलाओं को जगह, गुलाम गौस को पटना, लक्ष्मेश्वर राय मधुबनी समेत जानिए किनकों मिली जगह

spot_img
spot_img
spot_img

पटना। जदयू की नई टीम आज सामने आ गई। नई टीम के ऐलान के साथ पार्टी में नया जोश भी दिख रहा है। पहली बार 33 फीसदी पदों पर महिलाओं को मनोनीत किया गया है। पार्टी में उपाध्यक्ष पद पर जिन बड़े चेहरों को जगह मिली है उनमें पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व मंत्री अजीत चौधरी, पूर्व मंत्री बीमा भारती, डॉ. रंजू गीता, ललन पासवान, रणविजय सिंह जैसे नाम शामिल हैं। जेडीयू ने अपने संगठन को मजबूत करते हुए 29 लोगों को उपाध्यक्ष, 60 लोगों को महासचिव, 114 लोगों को सचिव, एक व्यक्ति को कोषाध्यक्ष बनाया है। इस बार 7 लोगों को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Patna News| Patna Junction के होटल पाल में लगी प्रयंकारी आग, एक-एक कर ब्लॉस्ट होते गए Gas Cylinders, दो की जिंदा Unconfirmed Death, कई झुलसे, Rescue

 

प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि जेडीयू की नई कमेटी  की घोषणा कर दी गई है। बिहार चुनाव में आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद पार्टी ने कई पूर्व मंत्रियों और विधायकों को संगठन में जगह देते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है। जदयू की नई प्रदेश कमेटी का ऐलान, 33 फीसद महिलाओं को जगह, गुलाम गौस को पटना, लक्ष्मेश्वर राय मधुबनी समेत जानिए किनकों मिली जगह

प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा ने कहा कि यह देश की पहली पार्टी है, जिसमें महिलाओं को 33 फ़ीसदी जगह मिली है। उन्होंने कहा कि जदयू ने संगठन में 33 फ़ीसदी महिलाओं को जगह दी है, क्योंकि नीतीश कुमार हमेशा से महिलाओं के अधिकार की बात करते हैं। कुशवाहा ने कहा कि हमने और हमारे संगठन ने नीतीश कुमार की इन बातों को पूरा करके दिखाया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Election 2024 | Bihar News | HOT-DAY | Hot Weather | बिहार में Voting की Timing Change...अब इतने बजे पड़ेंगे Vote

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें