अप्रैल,19,2024
spot_img

बिहार में अंतरराज्यीय सेक्स कारोबार का भंडाफोड़, नाबालिग लड़कियों से करवाते थे धंधा, देह व्यापार के इस गंदे खेल में कई सफेदपोश भी

spot_img
spot_img

पटना। बिहार में एक अंतरराज्यीय देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। यह गिरोह आर्केस्ट्रा की आड़ में बिक्रमगंज के धनगाई में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार करवाता था। इस व्यापार व देह लिप्सा में कई सफेदपोश भी जुड़े हैं। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

जानकारी के अनुसार, लड़कियों को बहला-फुसलाकर देह व्यापार में धकेलने का बहुत बड़ा गिरोह काम कर रहा है। छुड़ाई गई सरगना को लड़कियां बुआ के नाम से बुलाती थी। उसके संबंध कई सफेदपोश से भी हैं। कई सफेदपोश लोगों के पास भी लड़कियों की सप्लाई की जाती थी।

 

 

यह भी पढ़ें:  School News | Bihar News | गर्मी की थपेड़ों से School की Timing Changed...अब Private और Government Schools में 10th तक की कक्षा सुबह 11:30 तक ही

इन लड़कियों को एक कमरे में बंद करके रखा गया था। इनमें एक नाबालिग लड़की भागकर एक संस्था की मदद से पटना पहुंच गई। पटना पहुंचते ही 14 वर्षीय किशोरी को बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत किया गया। किशोरी के बयान पर बाल कल्याण समिति ने एसएसपी पटना को पत्र लिखकर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।

 

वहीं, कमजोर वर्ग के एडीजी अनिल यादव ने त्वरित रेस्क्यू टीम गठित कर रोहतास भेजा। पुलिस जब तक घटना स्थल पर पहुंचती, किशोरी की छोटी बहन 12 साल की किशोरी की हत्या कर दी गई थी। वहां से पुलिस ने नौ लड़कियों को बरामद किया। इनमें छह नाबालिग हैं। छुड़ाई गई लड़कियां मुजफ्फरपुर, रोहतास और रक्सौल की हैं। इन्हें आश्रय गृह में रखा गया है।

 

यह भी पढ़ें:  First Phase Voting | Bihar Lok Sabha Election 2024 Live | नक्सल के 4 गढ़...Aurangabad, Gaya, Nawada और Jamui में, महापर्व का प्रथम दिन....वोट का चोट

छापेमारी करने पहुंची पुलिस को देखते ही सब भागने लगे। पुलिस ने महिला दलाल रेखा देवी के साथ शंकर नट, गोपाल नट, विकास और सोनू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने विक्रमगंज थाने में पॉक्सो, हत्या, मानव तस्करी के साथ अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

 

 कमजोर वर्ग की एसपी बीना कुमारी ने बताया कि 19 जुलाई को बाल कल्याण समिति से सूचना मिली थी कि रेखा देवी नाम की महिला आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराती है। सूचना के आधार पर 19 जुलाई को रातभर छापेमारी अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीम गठित कर लड़कियों को मुक्त कराया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  School News | Bihar News | गर्मी की थपेड़ों से School की Timing Changed...अब Private और Government Schools में 10th तक की कक्षा सुबह 11:30 तक ही

 

आरोपित महिला बिक्रमगंज स्थित घर पर दस से अधिक बाउंसर रखती थी। पुलिस ने घटना स्थल से 01 लाख 71 हजार रुपये बरामद किये हैं। यही नहीं, गर्भ निरोधक के साथ गर्भपात कराने वाली कई तरह की दवाएं भी बरामद की हैं। रेस्क्यू की गई किशोरी ने बताया कि रेखा देवी देह व्यापार से मना करने पर बुरी तरह मारपीट करती थी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें