अप्रैल,26,2024
spot_img

मां के साथ पुल पार कर रहा बालक नदी में गिरा, देखते ही देखते तेज धार में खो गया, महिला की चीख सुनकर लोगों ने लगाई नदी में छलांग, फिर क्या हुआ

spot_img
spot_img
spot_img

नवादा। नवादा जिला मुख्यालय के मंगरबीघा स्थित खुरी नदी पर बने पुल पर अपनी मां के साथ जा रहा 11 वर्षीय बच्चा गुरुवार को नदी में गिर गया। जब तक महिला अपने बच्चे को पानी में गिरने से बचा पाती वह पानी की तेज धारा के साथ लापता हो गया।

 

इस दौरान महिला की चीख पुकार सुन स्थानीय लोगो ने नदी में छलांग लगाकर बच्चे की  तलाश करने की कोशिश की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जिला प्रशासन के अधिकारी को जानकारी मिलती है। वहीं प्रशासन की टीम यहां पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिए हैं। समाचार लिखे जाने तक बच्चे को खोजने का प्रयास जारी था।

 जहानाबाद जिला के बेलदरिया चक गांव  निवासी संजीत कुमार की पत्नी पूजा कुमारी ने 11 वर्षीय पुत्र राजा कुमार और अपने दूसरे बच्चे के साथ अपने परिवार से मिलने के लिए बुधौल पहुंचे थे। यहां से अपने फुआ घर हिसुआ थाने के शिवनारायण बीघा जाने के लिए पुल पार कर रही थी।
इसी दौरान राजा नदी में गिर गया।  मां ने बताया कि मैंने उसे नदी में गिरने से बचाने की कोशिश कीलेकिन तब तक वह नीचे गिर चुका था। (The boy crossing the bridge with his mother fell into the river, got lost in the sharp edge on sight, people jumped into the river after hearing the woman’s scream, then what happened?)

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें