अप्रैल,25,2024
spot_img

बिहार में बंद घर चोरों के निशाने पर, चोरों ने खिड़की तोड़ उड़ाई जेवरात समेत 7 लाख की संपति

spot_img
spot_img
spot_img

नवादा। नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरेव गांव में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया गया। बंद घर को निशाने पर लेते हुए लाखों की लूट को अंजाम दिया गया है। शुक्रवार को पीड़ित के आवेदन पर पुलिस घर में छानबीन कर रही है।

मामले को लेकर गुहस्वामी राजेश कुमार ने बताया कि पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने शहर से बाहर गया था। शुक्रवार को वापस लौटने पर देखा घर की खिड़की टूटी हुई थी और कमरे का सारा सामान यहां-वहां बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि 4 भर सोना सहित कुछ अन्य सामान की चोरी हुई है।

चोरी के सामान की कुल कीमत 6 से 7 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले को लेकर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची अकबरपुर पुलिस ने बताया कि इस मामले को लेकर हम लोग गंभीरता से जांच कर रहे हैं। प्रथमदृष्टया यह अनुमान लगाया जा रहा है कि खिड़की के रास्ते चोरों ने प्रवेश किया होगा। (7 lakh rupees theft in nawada)

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें