अप्रैल,19,2024
spot_img

पति को मिल गया रेलवे में प्रमोशन, काजल कटी टुकड़ों में, दहेज में भी नहीं मिला और लाखों तो गर्भवती पत्नी को टुकड़ों में काट-काट कर जमींन में गाड़ दिया

spot_img
spot_img

नालंदा।  ससुराल वालों ने हैवानियत का नंगा नाच दिखाते हुए पति और अन्य ससुराल के लोगों ने गर्भवती  पटना के सलिमपुर निवासी अरविंद सिंह की बेटी काजल कुमारी की हत्या कर उसके  शव के टुकड़े-टुकड़े कर जमीन में गाड़ दिए। पुलिस ने जमीन में गाड़े गए शव को टुकड़ों में बरामद किया है। पुलिस को शव को जलाने के भी साक्ष्य मिले हैं।

 

 

जानकारी के अनुसार काजल की एक साल पहले 27 जून 2020 को ही हिलसा थाना क्षेत्र के नोनिया विगहा निवासी जगत प्रसाद के बेटे संजीत कुमार से शादी हुई थी। दहेज के लिए उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। शादी के वक्त संजीत कुमार रेलवे में ग्रुप डी के पद पर कार्यरत थे। उनका हाल में ही टीटीई के पद पर प्रमोशन हुआ था।

 

संजीत का प्रमोशन होते ही दहेज के रूप में चार लाख की और मांग की जाने लगी। काजल के परिजनों ने बताया कि इसी साल फरवरी में 80 हजार रुपये दे दिए थे फिर भी और राशि न देने पर संजीत और परिजन परेशान करते थे।

 

इस बीच परिजनों को जानकारी मिली कि उनकी बेटी ससुराल में नहीं है और उसका मोबाइल भी बंद बता रहा है। परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई तो बेटी काजल की खोजबीन शुरू की गई। परिजनों ने पुलिस के सहयोग से कई दिनों तक काफी खोजबीन की।

इस दौरान हिलसा के नोनिया विगहा के एक खेत में ही जमीन में दफनाया हुआ शव कई टुकड़ों में बरामद किया गया। घटनास्थल से काजल के शव को पेट्रोल छिड़ककर जला देने के भी निशान मिले हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें