मार्च,29,2024
spot_img

मुजफ्फरपुर के गायघाट के सियारी पुल के पास 40 फ़ीट गड्ढे में जा गिरी कार, दो की मौत

spot_img
spot_img

मुजफ्फरपुर। जिले के गायघाट थाना क्षेत्र स्थित सियारीपुल हनुमान नगर के समीप रविवार सुबह अनियंत्रित होकर एक कार 40 फ़ीट गड्ढे में जा गिरी। इससे मौके पर ही चालक की मौत हो गयी।

 

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में कार सवार दूसरे व्यक्ति को पीएचसी में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने कहा कि वहां पर कोई डॉक्टर नही था। इलाज़ में देरी होने के कारण उसकी भी मौत हो गयी। गायघाट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू किया है।

मुजफ्फरपुर के गायघाट के सियारी पुल के पास 40 फ़ीट गड्ढे में जा गिरी कार, दो की मौत

मृतकों के पास से दो आधार कार्ड मिला। इससे दोनों की पहचान पंजाब कपूरथला के कपिलदेव कुमार और जागेश्वर साह के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मृतकों के चेहरा आधार कार्ड में मिल रहा है। वैसे इन दोनों के पते पर सम्पर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News : Gaighat में सड़क से 50 फीट पर...फेंका मिला युवक का शव, हत्या या...?

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त कार दरभंगा की तरफ से आ रही थी। हनुमान नगर के समीप अचानक से गड्ढे में जा गिरी। लोग सम्भावना जता रहे हैं कि चालक को नींद आने की वजह से हादसा हुआ है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें