मार्च,29,2024
spot_img

मुजफ्फरपुर में क्रूरता की हद: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गुप्तांग भी काटे, नाखून भी उखाड़े

spot_img
spot_img

मुजफ्फरपुर। जिले के कांटी थाना क्षेत्र के ररेपुरा रामपुर साह निवासी सौरभ कुमार की सोनवर्षा में प्रेम प्रसंग में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट के दौरान उसका गुप्तांग भी काट दिया गया।

 

 

घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर पोस्टमार्टम से शव आने के बाद देवरिया रोड को जाम कर प्रदर्शन किया। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हैं। परिजनों ने हत्या के आरोप में पुलिस से नामजद शिकायत की है। कांटी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या की बात सामने आई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News : Gaighat में सड़क से 50 फीट पर...फेंका मिला युवक का शव, हत्या या...?

सौरभ के पिता ने बताया कि सौरभ का सोनवर्षा की लड़की से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर लगभग एक साल पहले भी सौरभ की बुरी तरह पिटाई की गई थी। उसका नाखून भी उखाड़ लिया गया था। लड़की के परिवारवालों का कहना था कि सौरभ उनकी लड़की को तंग करता था।

 

सौरभ से मारपीट के बाद जब केस मुकदमे की बात चली तो पंचायत के माध्यम से मामला सुलझाया गया था। सौरभ उड़ीसा में नौकरी करता था। उसके पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं। इसी महीने आठ जुलाई को सौरभ के बहन की शादी हुई थी। सौरभ की हत्या के बाद परिवार गहरे सदमे में है। वह मनीष कुमार का इकलौता पुत्र था।

 

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News : Gaighat में सड़क से 50 फीट पर...फेंका मिला युवक का शव, हत्या या...?

 

बताया गया है कि सोनवर्षा में एक लड़की से सौरभ का प्रेम प्रसंग चल रहा था। सौरभ के पिता मनीष कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम फोन करके सौरभ को सोनवर्षा में आरोपितों ने बुलाया था। इस दौरान सौरभ को बांधकर रॉड व ईंट से बुरी तरह पिटाई की गई। उसके गुप्तांग को भी काट दिया गया। बेहोश होने पर आरोपित उसे एक निजी अस्पताल में ले गए और परिवार को सूचना देकर उसे वहां छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान उनके सादे कागज पर जबरन दस्तखत भी ले लिया गया। बाद में इलाज के दौरान सौरभ की मौत हो गई। घटना के बाद कांटी पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News : Gaighat में सड़क से 50 फीट पर...फेंका मिला युवक का शव, हत्या या...?

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें