अप्रैल,25,2024
spot_img

मधेपुरा सुखासनी हनुमान मंदिर के वयोवृद्ध महंत भोला प्रसाद की गोली मारकर हत्या

spot_img
spot_img
spot_img

मधेपुरा। स्थानीय उदाकिशुनगंज थाना अंतर्गत बुधमा पुलिस कैंप के सुखासनी हनुमान मंदिर के महंत 75 वर्षीय महंत भोला प्रसाद साह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या (mahant-of-hanuman-temple-shot-dead) कर दी है।

 

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह महंत की लाश मंदिर से 300 मीटर की दूरी पर बगीचा की ओर जाने वाली कच्ची सड़क पर मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। महंत अपने दो सहयोगियों के साथ मंगलवार रात भगैत (कीर्तन) में गए थे। वहां से वापस लौटने के बाद मंदिर में ही सो गए। आशंका है कि अपराधी महंत को उठाकर कहीं अन्य जगह ले गए और गोली मारकर हत्या कर दी।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Madhubani Court News| नाबालिग लड़की का दुष्कर्मीं...दरिंदे मनोज को 20 साल की सजा, POCSO Court Special Judge Divesh Kumar का कड़ा फैसला

महंत के बेटे विकास कुमार का कहना है कि सुखासनी हनुमान मंदिर में महंत भोला प्रसाद साह, पुजारी टूना चौधरी और एक सेवानिवृत्त चौकीदार मंदिर में ही रहते और सोते थे। मंगलवार रात को तीनों मंदिर से एक किलोमीटर दूर कहीं भगैत में गए थे। वहां से सभी बारी-बारी से मंदिर की ओर लौटे। विकास ने कहा कि उसके पिता बीमार रहते थे। इस कारण से हम लोग रात को भी अक्सर उन्हें देखने आते रहते थे।

यह भी पढ़ें:  Manish Kashyap| Bihar News| 'लागा झुलनिया के धाका...' YouTuber Manish Kashyap भाजपा में शामिल

एक भाई रात 9 बजे के आसपास उन्हें खाना खिलाने गया था। वह खाना खिलाकर लौट गया। इसके बाद विकास भी रात दो बजे के आसपास मंदिर की ओर आया तो पिता को सोए देखा। मंदिर के पुजारी टूना चौधरी का कहना है कि रात दो बजे के आसपास जब वह मंदिर आया तो बहुत नींद लगी हुई थी। उन्होंने ध्यान नहीं दिया कि महंत सोए हैं या नहीं।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News | बड़ा हादसा...NH 57 पर Rajasthan से Guwahati जा रहा मूंगलफली लदे ट्रक में लगी आग..फिर ये हुआ?

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, हत्या के कारणों का पता लगा रहा जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें