अप्रैल,25,2024
spot_img

मधुबनी-पंडौल मुख्य मार्ग पर घर से सामान लाने निकले युवक को पिकअप ने रौंदा, मौत पर हंगामा,मुख्य मार्ग को किया आक्रोशित लोगों ने जाम

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी। जिला के मधुबनी- पंडौल मुख्य मार्ग पर बलहा गांव में बुधवार को वाहन की ठोकर से सड़क दुर्घटना में युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक बलहा गांव निवासी मो.शहाबुद्दीन (24) है।

 

पुलिस प्रशासन के अनुसार बलहा गांव के मो सलेउद्दीन का पुत्र मृतक शहाबुद्दीन कुछ आवश्यक उपभोक्ता सामग्री लाने घर से निकला। मुख्य सड़क पर विपरीत दिशा से गुजर रही अनियंत्रित पिकअप वैन उसे ठोकर मार दी। ठोकर मार कर भाग रही वाहन को ग्रामीणों ने घेरकर रखा।
वाहन के चालक फरार बताया गया। आक्रोशित लोगों ने मधुबनी -पंडौल मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया व परिजन को मुआवजा देने की मांग की।प्रशासन के सहयोग से ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाया गया।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Basopatti News | India-Nepal Border पर ग्रामीणों की दुस्साहस, SSB जवानों पर पथराव, हथियार छीनने की कोशिश, जवान जख्मी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें