अप्रैल,20,2024
spot_img

जल संसाधन मंत्री संजय झा ने लिया बिस्फी तटबंध का जायजा, कहा-तटबंध टूटने पर अभियंता होंगे जिम्मेदार

spot_img
spot_img

बिस्फी। बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने बुधवार को सिंगिया गांव पहुंचे। सिंगिया पहुंचते ही ग्रामीणों ने मंत्री संजय झा का जोरदार स्वागत किया।

 

 

मंत्री श्री झा को मिथिलांचल के परंपरा के अनुसार पाग,चादर भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत के बाद मंत्री श्री झा सिंगिया गांव स्थित महाराजी बांध के पश्चिमी तटबंध में हो रहे कटाव का निरीक्षण किया। मंत्री श्री झा ने अधिकारियों को तटबंध की निगरानी मुस्तैदी के साथ करने का निर्देश दिया।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Laukahi News | घर के बरामदे पर सो रहे अय्यूब की चेहरे में गोली मारकर हत्या, सुबह जब परिजन उठे...सामने पड़ी थी लाश...Bullet Plate

मौके पर मंत्री ने कहा कि तटबंध टूटता है,तो अभियंताओं की सारी जिम्मेदारी होगी। वहीं मौके पर स्थानीय भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने मंत्री से बिस्फी विधानसभा में बाढ़ एवं वर्षा से हुई तबाही के ओर ध्यान आकृष्ट कराया।

 

स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री को आवेदन देकर सिंगिया गांव में छह महीनों तक रहने वाले जलजमाव से मुक्ति दिलाने की गुहार लगायी।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| बासोपट्टी विद्यालय की रसोईया पवित्री की मिली खेत से लाश...Body पर हथियार के जख्म...Suspicion की मिस्ट्री@ Murder After Rape?

इस अवसर पर केवटी के भाजपा विधायक मुरारी मोहन झा,जदयु नेत्री सीमा मंडल,नेता इफ्तिखार जिलानी,दिलीप कुमार चोधरी,विष्णु देव सहनी, कुलेश कुमार सिंह, राम सकल यादव, राजकिशोर मिश्र, श्रीकांत यादव,बसंत यादव, नीरज कुमार नुनू, विकास कुमार झा, अविनाश पासवान, घनश्याम ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें