अप्रैल,20,2024
spot_img

बिस्फी में सुल्तान परवीन की हत्या, उबले लोग, बिस्फी-नरसाम सड़क को भैरवा में किया जाम, प्रदर्शन

spot_img
spot_img

बिस्फी। बिस्फी थाना क्षेत्र के भतौरा गांव में एक विवाहिता की हत्या दहेज के लिए कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

 

घटना बीते बुधवार की रात की बतायी जा रही है। मृतका 21 वर्षीय सुल्तान परवीन के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया।

 

 

हत्या से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार को बिस्फी-नरसाम सड़क को भैरवा में जाम कर दिया। जिसके कारण सड़क करीब दो घंटों तक जाम रहा। घटना की सूचना मिलने पर बिस्फी के प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर सड़क जाम को समाप्त कराया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | मधुबनी में शराब माफिया के सिंडिकेट में बच्चे बने कूरियर, शराब सप्लाई के नए नस्तर बने मासूम, Liquor Smuggling में दो नाबालिग लड़की, 4 नाबालिग लड़के चढ़े JRP के हत्थे...बड़ा खुलासा

 

मामले को लेकर मृतका के पिता भैरवा गांव निवासी मो मजहरूल ने बिस्फी थाना में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में मृतिका के पति मो हसनैन,देवर मो गुलाब,ननद एवं सास को नामजद किया है। एफआईआर के मुताबिक सुल्ताना परवीन की शादी तीन साल पहले भतौरा में मो हसनैन के साथ हुई थी।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | खजौली में बरात पहुंचने से पहले उठ गई भाई की अर्थी...

शादी के कुछ दिन बाद ही उसके साथ मारपीट शुरू हो गया। उस पर दहेज में ढ़ाई लाख रूपया देने के लिए दबाब दिए जाने लगा। मृतिका के पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पुरा नही होने पर प्रताड़ित की जान ले ली गई। बिस्फी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पति मो हसनैन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तथा अन्य की गिरफ्तार के लिए क्षेत्र में छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Khutauna News | मौत बुलाकर लाया ननिहाल...तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला...10 साल के आयुष की Death On The Spot

 

 

 

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें