रहिका। रहिका थाना क्षेत्र के सतलखा पौना मोड़ के समीप पिकअप वान की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मिली सूचना के अनुसार बालू से लदा पीकअप बेनीपट्टी से रहिका की ओर तेज रफ्तार से जा रहा था। सतलखा पौनामोड के समीप तेज रफ्तार से जा रहे पीकअप वान चालक का नियंत्रण खो गया जिससे सड़क किनारे खड़ी महिला को कुचल दिया। मृतक महिला की पहचान अड़ेर थाना क्षेत्र के सिंहवाड़ा गांव के मो.नजीर की पत्नी तहदीला खातून के तौर पर हुई।
जानकारी के अनुसार तहदीला अपनी बहन से मिलने सिंहवाड़ा से सतलखा मनसाही मो. जान के घर आने को तुरंत कुछ ही देर उतरी ही थी। अचानक यह हादसा हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो पिकअप चालक तेज रफ्तार से चला रहा था। महिला को कुचलते हुए सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियो को ठोकर मारते हुए पिकअप पलट गई।
हलांकि चालक भागने में सफल रहा। लगातार घट रहे सड़क दुर्घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रहिका बेनीपट्टी मुखयमार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच आक्रोशितों से वार्ता करने की पहल शुरू की। परंतू आक्रोशितों ने मृतक के परिवार को मुआबजा देने एवं मोड़ के समीप ब्रेकर लगाने की मांग कर रहे थे। जिसके वरीय अधिकारी के आयवासन के बाद जाम समाप्त कराया गया।