अप्रैल,18,2024
spot_img

मधुबनी में योग दिवस पर दिखा नहीं लोगों का उत्साह, भागीदारी में कोरोना, बारिश पड़ी भारी

spot_img
spot_img

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मधुबनी जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में कार्यक्रम

 

अंधराठाढ़ी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में योग शिविर एवं योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हालांकि योग कार्यक्रमों को लेकर लोगों के बीच इसबार उतना उत्साह नही देखा गया। शायद कोरोना लॉकडाउन एवं बारिश की वजह से आम लोगों से इसमें बढ़ चढ़कर कर भागीदारी नही की। फिर भी प्रखंड में कई जगह लोग इसे किसी मनाते दिखे। प्रखंड के कुछ स्कूलों और निजी सेन्टर पर इस मौके पर एक विशेष योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani news। Patna Accident में ससुर और दामाद की मौत, Harlakhi पहुंचा शव, कोहराम

 

आयोजकों ने बताया कि योग दिवस के मौके पर प्रशिक्षित योग शिक्षक के द्वारा विभिन्न योग आसनों की जानकारी दी गयी। इसमें कॉलेज,स्कूल एवं आस पास के छात्र छात्राओं,शिक्षक एवम शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी ने इस शिविर में शामिल होकर विभिन्न आसनों का अभ्यास,उसकी महत्ता एवं लाभ के बारे में भी ली। प्रखंड में कुछ जगहों पर पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Basopatti News | एंबुलेंस से उतारा, चिलचिलाती धूप में खुले आसमान के नीचे स्ट्रेचर पर ही छोड़ दिया...ये है Health का बेहोश System...

प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक ने विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन किया और लोगों से उन आसनों का अभ्यास करवाते हुए उसकी महत्ता एवं लाभ के बारे में भी जानकारी दी। उनहोंने योग और श्वशन के कई अभ्यास कराये। ठाढ़ी गांव के प्राचीन दुर्गास्थान में भी युवाओं ने योग दिवस मनाया। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भी जगह जगह योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

वर्चुअल शिविर आयोजित कर योग प्रशिक्षण

लदनियां। योग साधना से तन निरोग,मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा संचार होता है। उक्त बातें एनसीसी के लेफ्टिनेंट डॉ. संजय कुमार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने संबोधन में कहीं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वर्चुअल शिविर आयोजित कर योग प्रशिक्षण दिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Bisfi News | 31 DJ Sound Seized, बिस्फी, पतौना, औंसी में एक्शन

उन्होंने कहा कि आयेदिन लोग रोग के चपेट में चले जाने से परेशान रहते हैं। ब्ल्डप्रेशर सहित अन्य बीमारियों के कारण लोग मानसिक तनाव में रहते हैं। रोग से योग साधना ही रोग मुक्ति दिला सकता है। इससे मानसिक शांति और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें