मार्च,29,2024
spot_img

जलजमाव व कचरा मुक्त हो अपना शहर, भाकपा का प्रदर्शन, कचरा और जलजमाव से लोग हलकान

spot_img
spot_img

मधुबनी। पूरा शहर कचरा एवं जलजमाव से बचबजा रहा है। शहर के नागरिक हलकान हैं। उनकी शिकायत को सुनने वाला कोई नहीं है। हालत में शीघ्र सुधार हो, अन्यथा शहर में चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा। नगर निगम कार्यालय पर भाकपा के विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला मंत्री मिथिलेश झा ने यह बात कही।

 

 

पार्टी के शहर परिषद द्वारा नगर निगम पर ओमप्रकाश कापड़ी की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में वक्ताओं ने नगर निगम की कार्यशैली पर रोष जताया। मौके पर शहर मंत्री मोतीलाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य मो.जुबेर अंसारी,मनतोर देवी,ट्रेड यूनियन जिला सचिव सत्यनारायण राय,मो.फारुख व अन्य थे।

 

 

वक्ताओं ने कहा कि शहर के सभी मुहल्लाओं में जलजमाव से लोग परेशान है। गलियों एवं मुख्य सड़कों पर कचड़ा इकट्ठा है। राज, किंग्स एवं वाटसन केनाल का पुनर्निमाण, पक्कीकरण एवं अतिक्रमण मुक्त जब तक नही किया जाएगा तब तक शहर में जल निकासी का समस्या समाप्त नही होगा।

 

 

जिला मंत्री ने कहा नगर निगम कार्यालय भवन के मुख्य द्वार पर अभी तक नगर परिषद ही लिखा रहना निगम की उदासीनता का द्योतक है। शहरी गरीबों को खाद्य सुरक्षा, बने शहीद द्वारा पर अविलम्ब 14 अगस्त 1942 के दोनों शहीद अकलू साह एवं गनेशी ठाकुर का नाम दर्ज करने की मांग की गयी।

 

 

तथा शहरमंत्री मोतीलाल शर्मा एवं सत्यनारायण राय ने कहा शहर और यहां के गरीबों की समस्याओं सहित नौ सूत्री मांगें पूरी करने की मांग की गयी है। शीघ्र निर्णय नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन होगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें