अप्रैल,19,2024
spot_img

Nepal-India: अब भारत नेपाल मिलकर लड़ेंगे कोरोना से, सीमा सील, सीमावर्ती क्षेत्रों में दोनों देशों की स्वास्थ्य महकमा अलर्ट

spot_img
spot_img

धुबनी। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में कोविड संक्रमण सुरक्षा बचाव व रोकथाम को व्यापक व्यवस्धा की गई है।

 

सीमावर्ती इलाका में स्वास्थ्य कर्मियों की सिफ्ट में ड्युटी लगाई गई है। जगह-जगह जांच की व्यवस्था की गई है। बताया गया कि जिला के भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में कोविड संक्रमण को बचाव रोकथाम के लिए दोनों देशों द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है।

 

 

सीमावर्ती क्षेत्र के जयनगर, मधवापुर, साहरघाट, अंधराठाढ़ी, लदनिया इत्यादि इलाकों में भारत नेपाल सीमा के समीप दोनों देशों के बीच आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए नेपाल सुरक्षाबलों ने सीमा को सील कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Khutauna News | मौत बुलाकर लाया ननिहाल...तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला...10 साल के आयुष की Death On The Spot

 

 

नेपाल की ओर से स्वास्थ्य कैंप लगाकर दोनों देशों से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। दोनों देशों के सुरक्षा कर्मियों ने सीमा पर सतर्कता बढ़ाई है तथा दस्तक तेज कर दी है।

 

सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार झा ने बताया भारत-नेपाल बॉर्डर से जुड़ाव वाले गांवों में आरटी-पीसीआर टेस्ट का अभियान चलाया जा रहा है। भारत सीमावर्ती क्षेत्र में भारत के स्वास्थ्य केंद्रों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर चिकित्सा दल को तैनात किया गया है। प्रत्येक आदमी की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| बासोपट्टी विद्यालय की रसोईया पवित्री की मिली खेत से लाश...Body पर हथियार के जख्म...Suspicion की मिस्ट्री@ Murder After Rape?

 

सर्दी- खांसी- जुकाम या कोरोना के लक्षण देखने पर उन्हें अविलंब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आरटी- पीसीआर जांच के लिए लाया जा रहा है। उधर सीमावर्ती क्षेत्र के सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की आपूर्ति के साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई है।

 

शिफ्ट में डॉक्टरों की ड्यूटी तथा स्टाफ को सेवा करने के लिए आदेश निर्गत किया गया है। नेपाल से सटे भारत के इलाकों में सभी रेफरल अस्पताल  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र ,अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों पर सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Khutauna News | मौत बुलाकर लाया ननिहाल...तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला...10 साल के आयुष की Death On The Spot

सीमावर्ती क्षेत्र में केरोना संक्रमण की बढ़ती तादाद को देखते हुए यहां पर पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध की गई है। सीएस डा झा ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों के अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ा दी गई है । जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा आम मरीजों को नहीं होने दिया जाय।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें