अप्रैल,18,2024
spot_img

नदी, नहर, तालाब, सरोवरों में अर्ध्य देने की तैयारी पूरी, खरना के साथ छठ गीतों से गूंज रहीं हवाएं

spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोक आस्था के महान पर्व छठ को लेकर लोगों में गुरूवार को उत्साह चरम पर रहा। सूर्योपासना का चार दिवसीय महान पर्व छठ शनिवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ सम्पन्न होना है।इलाके में छठ व्यापक स्तर पर मनाया जाता है।

यहां नदी, नहर,तालाब व सरोवरो में अर्ध्य देकर श्रद्धालु सूर्योपासना करते है। बीते वर्षो मे छठ को लेकर घाटो को सजाने-संवारने का काम पूजा समितियो के द्वारा उत्साह से किया जाता था। हलांकि इस बार कोविड19 को लेकर जारी पावंदियों के कारण नही हो पा रहा है। प्रशासनिक स्तर से लोगों से आवासीय परिसर में छठ मनाने की अपील के बाद पूजा समितियों का उत्साह चरम पर है। छठ को लेकर शहर से लेकर गांव तक धूम मचा हुआ है।

बांस के बर्तनों के साथ मिट्टी के समान आदि से हाट बजार भरे हुए है। फल-फूल से लेकर पूजन सामग्रियो तक की दुकाने काफी संख्या में लगा हुआ है। लोगों की आमदरफ्त से बाजार गुलजार है। कोरोना काल मे सीमीत परिवहन व्यवस्था के वावजूझ लोग जैसे-तैसे पर्व मनाने गांव पहुंच रहे है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पान दुकान में आगजनी, दुकान में लगा दी अपराधियों ने आग, 5 लाख की दुकान को आग से बचने में खुद झुलसे Bisfi के Sumanjeet

पिछले वर्ष की भांति प्रवासियों का आगमन नही हो रहा है। यहां पहुंचने वाले प्रवासियो की शिकायत है कि अपर्याप्त ट्रेन व्यवस्था को लेकर उन्हे आर्थिक नुकसान के साथ अन्य चुनौतियों का सामना करना पर रहा है। व्रतियो की आम शिकायत पूजन सामग्रियो की बढ़ती कीमतों को लेकर है। उनका कहना है कि कोरोना लाॅकडाउन को लेकर एक तो आमदनी पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

दूसरा पूजन सामग्रियों की बढ़ती कीमतों ने परेशान कर रखा है। वावजूद इसके पर्व तो मनाना ही है। तथा तमाम चुनौतियों के बावजूद लोग आस्था में डुबकी लगाने को तैयार है। स्मरणीय है कि गुरुवार को खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियो का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani news। Patna Accident में ससुर और दामाद की मौत, Harlakhi पहुंचा शव, कोहराम

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें