मधुबनी। जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बरहा गांव में गुरुवार को छत से गिरकर एक युवक की मौत हो जाने की खबर है।
पुलिस सूत्रानुसार थाना क्षेत्र के बरहा गांव के केदार पासवान (26) वर्ष की मौत गुरुवार को छत से गिरकर हो गयी।
जानकारी के अनुसार मृतक केदार पासवान अपने घर के छत पर कुछ काम से गया था।बरसात के कारण छत पर काई लगी थी।फिसलकर छत से नीचे गिर गया।
छत से अचानक नीचे गिर जाने से गंभीर रूप से घायल केदार पासवान की स्थिति खराब होने लगी।
परिजन उसे लेकर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र बेनीपट्टी पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक के मृत्यु की खबर सुनकर परिजनों सहित गांव में काफी शोकाकुल माहौल बनी हुई है।