मार्च,29,2024
spot_img

मधुबनी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेनीपट्टी के महम्मदपुर गांव पहुंचकर नीतीश कुमार को लिया आड़े हाथ, कहा-बिहार में इंसाफ नहीं मिलने वाला, भाजपा विधायक का अपराधियों का मिला रहा संरक्षण, अपराधी की तस्वीर डीएसपी और एसडीओ के साथ

spot_img
spot_img

मधुबनी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार को बेनीपट्टी के महम्मदपुर गांव पहुंचकर पांच मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। वहीं, उन्होंने कहा कि बिहार में इंसाफ नही मिलने वाला है। यहां सिर्फ आरसीपी टैक्स कलेक्शन होता है।

तेजस्वी ने कहा कि महम्मदपुर की घटना में स्थानीय भाजपा विधायक विनोद नारायण झा का संरक्षण अपराधियों को मिल रहा है। घटना का मुख्य अपराधी प्रवीण झा जिसका फोटो स्थानीय डीएसपी एवं एसडीओ के साथ है। अपराधी रंगदारी कमाते हैं उसमें से कुछ चंदा अधिकारियों को मिलता है। तो फिर वैसे अधिकारियों से इंसाफ की क्या उम्मीद रहेगी।

बिहार में तानाशाह की तरह कानून चल रहा है। बिहार में ऐसा कानून है कि अपराधी प्रवीण झा नेपाल में भाग जाए तो उसे छोड़ दें। सीएम कहते है कि रिपोर्ट पर कार्रवाई होगी। वही डीएसपी,एसपी को रिपोर्ट देंगे और एसपी डीजीपी को रिपोर्ट देंगे। क्या उसी तरह की रिपोर्ट पर इंसाफ मिलेगा! सीएम नीतीष कुमार कहते हैं कि बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है। कहां हैं नीतीश जी यही न्याय है!

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, हशीश, गांजा, प्रतिबंधित दवा, Indian और Nepali Currency के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें