अप्रैल,20,2024
spot_img

Madhubani : लॉकडाउन का एलान होते ही रंगीन हो उठा बाजार, चहल-पहल, खरीदारों की भीड़, जूता-चप्पल, कपड़े की मारामारी

spot_img
spot_img

धुबनी। राज्य में लाॅकडाउन की घोषणा होते ही मंगलवार को मधुबनी जिला मुख्यालय बाजार सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों के बाजारों में अचानक लोगों की भीड़ दुकानों पर खरीदारी के लिए उमड़ पड़ी।

 

मधुबनी जिला मुख्यालय के बाटा चौक, महिला कालेज रोड़,गंगासागर,चुड़ी बाजारी स्थित दुकानों के साथ-साथ मधुबनी शहर में अवस्थित माॅलों में खरीदारों की भीड़ शाम चार बजे तक रही। सबसे ज्यादा भीड़ जूता-चप्पल एवं कपड़ों की दुकानों पर देखी गई।Madhubani : लॉकडाउन का एलान होते ही रंगीन हो उठा बाजार, चहल-पहल, खरीदारों की भीड़, जूता-चप्पल, कपड़े की मारामारी

बाटा चौक स्थित बाटा शौ रूम के संचालक मनोज पूर्वो ने बताया कि जैसे ही सरकार द्वारा लाॅकडाउन की घोषण हुई उसके साथ ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ एकाएक बढ़ गयी। जिस कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसा माहौल दुकानों में रहा।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Khutauna News | मौत बुलाकर लाया ननिहाल...तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला...10 साल के आयुष की Death On The Spot

उन्होने बताया कि भीड़ का कारण यह है कि ईद सामने है। लाॅकडाउन की घोषणा हो गई। जिन लोगों ने खरीदारी नही किया था। वे लोग लाॅकडाउन की घोषणा के साथ ही बाजारों की ओर दौड़ पड़े। जिस कारण दुकानों पर भीड़ अचानक बढ़ गई।Madhubani : लॉकडाउन का एलान होते ही रंगीन हो उठा बाजार, चहल-पहल, खरीदारों की भीड़, जूता-चप्पल, कपड़े की मारामारी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें