अप्रैल,19,2024
spot_img

मधुबनी के डीएम अमित कुमार ने कहा-बाबा साहेब की रचित संविधान ही देश की एकता, अखंडता की कुंजी

spot_img
spot_img

मधुबनी। जिला पदाधिकारी अमित कुमार के द्वारा देश रत्न डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को उनकी 130वी जयंती समारोह पर टाउन हॉल अवस्थित मूर्ति को माल्यार्पण किया गया। इस दौरान मंत्री पीएचईडी रामप्रीत पासवान, पुलिस अधीक्षक डॉ सत्य प्रकाश,अपर समाहर्ता,उप विकास आयुक्त,जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब की ओर से रचित संविधान ही देश की एकता,अखंडता एवं बंधुत्व की कुंजी है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पान दुकान में आगजनी, दुकान में लगा दी अपराधियों ने आग, 5 लाख की दुकान को आग से बचने में खुद झुलसे Bisfi के Sumanjeet

 

 

उन्होंने बाबा साहेब को युगपुरुष की संज्ञा दी। पुलिस अधीक्षक डॉ सत्य प्रकाश ने अपने संबोधन में सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने में उनकी भूमिका की भूरी-भूरी प्रशंसा की। साथ ही विधि व्यवस्था के संधारण में उनके द्वारा रचित संविधान को उनकी बुद्धिमत्ता एवं दूरदर्शिता का प्रतीक माना। जबकि मंत्री रामप्रीत पासवान द्वारा उनको समाज के सभी वर्गो के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए मसीहा की संज्ञा दी गई।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें