अप्रैल,24,2024
spot_img

गिरफ्तार प्रधान सहायक के आलमीरे की बनी इंवेंट्री, भवन निर्माण अनुज्ञप्ति व अन्य संचिका का हुआ संधारण, कर्मियों के बीच संचिकाओं का हुआ बंटवारा

spot_img
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

spot_img

मधुबनी। नगर निगम के गिरफ्तार प्रधान सहायक शंकर झा के अधीनस्थ आलमीरे को बुधवार को दंडाधिकारी के निगरानी में तोड़ा गया। तोड़े गये दो आलमीरे से सभी संचिकाओं का संधारण कर संबंधित कर्मियों को उन संचिकाओं का प्रभार दिया गया। दंडाधिकारी रवि रंजन कुमार ने बताया सदर एसडीएम के द्वारा उन्हें प्रतिनियुक्त किया गया है।

 

दस बजे से ही वत्र्तमान प्रधान सहायक अकील अहमद की उपस्थित में आलमीरे को तकनीशियन के द्वारा खोला गया है। जिसकी इंवेंट्री बनायी जा रही है। खबर लिखे जाने तक इंवेंट्री का काम जारी था।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani news। Jhanjharpur news। NH 57 पर Virpur से Darbhanga जा रहा मक्का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, Supaul के चालक की मौत, खलासी नाजुक, Read Now

एक आलमीरे में 9999999 की संचिका पायी गयी है। मालूम हो कि पूर्व प्रधान सहायक सह लेखापाल शंकर झा पर दो मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चैधरी के निर्देश पर सिटी मैनेजर नीरज कुमार झा के द्वारा प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Khajauli News| बाइक लूट...@24घंटे में खुलासा....3 लुटेरे गिरफ्तार, लूटी बाइक भी बरामद

निर्वाचन आयोग में चल रहे एक मामले में कार्यालय से गायब संचिका को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। वहीं शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई अनियमितता को लेकर भी प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस ने 30 जून को उन्हें गिरफ्तार किया था। तबसे उनके अधीनस्थ की संचिका आलमीरे में बंद है।

 

इससे तीन माह पहले ही उन्हें इन्हीं आरोपों में निलंबित भी किया जा चुका है। लेकिन उनके द्वारा प्रभार संबंधित कर्मियों को नहीं दिया गया। इसकारण सभी जरूरी संचिका आलमीरे में ही बंद रह गये।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Benipatti News| पहले चोरी, फिर बाइक-साइकिल-सामान काटकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर धराया, चोरी के सामान बरामद, बेनीपट्टी पुलिस की बड़ी सफलता

क्या कहते हैं आयुक्त

नगर निगम के आयुक्त राकेश कुमार ने बताया कि पूर्व प्रधान सहायक के द्वारा प्रभार नहीं दिया गया था। सभी महत्वपूर्ण संचिका आलमीरे में बंद थे। इंवेंट्री के लिए सदर एसडीएम से अनुरोध किया गया था। जिसके आलोक में दंडाधिकारी की उपस्थित में इंवेंट्री बनाया जा रहा है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें