अप्रैल,19,2024
spot_img

बिस्फी में दहेज की धधकी आग, महज बाइक और डेढ़ लाख कैश नहीं लाने पर जमकर बहू की पिटाई

spot_img
spot_img

बिस्फी। स्थानीय थाना क्षेत्र के परबत्ता गांव में दहेज में बाईक और डेढ़ लाख रुपया नहीं देने पर विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर विवाहिता शाहना प्रवीण ने बिस्फी थाना में अपने पति मो शमशेर, सास, ससुर,देवर सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी है। प्राथमिकी में कहा है कि मेरी शादी तीन साल पहले भैरवा गांव निवासी मो शमशेर के साथ हुई थी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पान दुकान में आगजनी, दुकान में लगा दी अपराधियों ने आग, 5 लाख की दुकान को आग से बचने में खुद झुलसे Bisfi के Sumanjeet

शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। परंतु बाद में ससुराल वालों के द्वारा दहेज के रूप में एक अपाची बाईक एवं डेढ़ लाख रुपये की मांग की जाने लगी। ससुराल वालों की मांग नहीं पुरा करने पर मेरे साथ मारपीट और प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हो गया।

इधर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। जल्द पुरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। (Dowry blazing fire in Bisfi)

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पान दुकान में आगजनी, दुकान में लगा दी अपराधियों ने आग, 5 लाख की दुकान को आग से बचने में खुद झुलसे Bisfi के Sumanjeet

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें