अप्रैल,25,2024
spot_img

बासोपट्टी के पंचरत्न गांव में तालाब से मिली तीन दिनों से लापता परदेश में मजदूरी करने वाले युवक की लाश

spot_img
spot_img
spot_img

बासोपट्टी। स्थानीय थाना क्षेत्र के हत्थापुर परसा पंचायत अंतर्गत पंचरत्न गांव के वार्ड तीन में तालाब से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। गुरुवार की देर सुबह में स्थानीय लोगों ने मृतक के शव को कई तालाब में देखा। उसके बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। शव की पहचान पंचरत्न गांव के वार्ड तीन निवासी राकेश यादव के 19 वर्षीय पुत्र राजू कुमार यादव के रूप में किया गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Basopatti News | India-Nepal Border पर ग्रामीणों की दुस्साहस, SSB जवानों पर पथराव, हथियार छीनने की कोशिश, जवान जख्मी

युवक करीब तीन दिनों से लापता था। परिजन काफी खोजबीन कर चुके थे परन्तु कोई पता नहीं चल पाया था। स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस जब तक पहुंची उस समय शव को तालाब से निकाला जा रहा था। पुलिस ने अपनी सूझबूझ के साथ शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

एसआई किशोरी राम सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार मृत युवक बाहर में रहकर मजदूरी करता था।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Benipatti News | रजघट्टा में आग की तबाही, बच्चे को बचाने में झुलसी मां...तीन घर राख में जमींदोज

घटना को लेकर परिजनो को रो रोकर बुरा हाल है। परिजनो ने बताया कि वह कई दिनों से लापता था। खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर बुधवार को पुलिस को सूचना देने परिजन पहुंचे थे। इसी क्रम में गुरुवार को सुबह में शव तालाब से बरामद हुआ। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की प्रक्रिया चल रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें