मार्च,28,2024
spot_img

मधुबनी के विस्तारित क्षेत्रों में सफाई कर्मी प्रतिनियुक्त, जानिए किस क्षेत्र में कौन हैं प्रतिनियुक्त, पूरी लिस्ट

spot_img
spot_img

मधुबनी। नगर निगम ने विस्तारित एरिया में अपनी गतिविधि बढ़ा दी है। निगम में जुड़ने वाले एरिया में सफाई के माध्यम से कार्यो का विस्तार किया गया है।

 

इसकी जानकारी देते हुए नगर आयुक्त राकेश कुमार ने बताया कि पूर्व के नगर परिषद के तीस वार्ड में सफाई की जिम्मेवारी एजेंसी को दिया गया है। वहीं पंचायत वाला जो एरिया जुड़ा है, उसमें नगर परिषद के स्थायी कर्मी को प्रतिनियुक्त किया गया है।

 

जितवारपुर व नाजिरपुर वाले एरिया में महेन्द्र राम को प्रतिनिययुक्त किया गया है। वहीं जगतपुर में रामप्रसाद राम, महादेव राम, गीता व नगीना को प्रतिनियुक्त किया गया है। सप्ता से जुड़े महाराजगंज, भवानीपुर व लक्ष्मीनगर में राजू नारायण, राजू देवी, गौड़ी देवी व अमरीका देवी को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके लिए वार्ड निरीक्षक विनोद राम बनाये गये हैं। भच्छी व भखरौली के लिए मुकेश राम, संतोष राम, जानकी देवी व मुन्नी देवी को प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं भौआड़ा चकदह में पवन राम, गोपाल राम, बबलू राम व मूर्ति देवी को भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, हशीश, गांजा, प्रतिबंधित दवा, Indian और Nepali Currency के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

 

इस क्षेत्र के लिए मो. मोजीब को निरीक्षक बनाया गया है। रांटी पलिवार में संतोष राम, अशोक मल्लिक, भोला राम व प्रमिला देवी को प्रतिनियुक्त किया गया है। बसुआड़ा के लिए बिन्दे राम, शंभू राम, राजू राम व शिव कुमारी और मंगरौनी दक्षिणी के लिए अहमद रहमान, शिबू राम, रामपरी देवी व शीला देवी को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके लिए वैद्यनाथ राम को निरीक्षक बनाया गया है।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha | Jhanjharpur Seat | झंझारपुर लोकसभा सीट...मैं जनता हूं... उन्हीं की शह से उन्हें मात करता रहा हूं...

वहीं मंगरौनी उत्तरी में बबलू राम, अर्जुन राम, मुन्नी देवी व हीरा देवी को भेजा गया है। शंभूआड़ में बबलू राम, विजय राम, मुन्नी देवी दो, हीरा देवी को प्रतिनियुक्त किया गया है। महिनाथपुर में सुनिया देवी को प्रतिनियुक्त किया गया है। समाहरणालय में सत्तो राम, विनोद राम व राजू राज, कार्यालय में अशोक राम को प्रतिनियुक्त किया गया है। इस क्षेत्र के लिए निरीक्षी कर्मी के रुप में रौशन कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, हशीश, गांजा, प्रतिबंधित दवा, Indian और Nepali Currency के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें