मार्च,28,2024
spot_img

Bjp Mla बचोल के बयान पर Jdu के जिलानी का उबाल, कहा धर्मराज नहीं राजधर्म से चलेगा देश

spot_img
spot_img

मधुबनी Madhubani देशज टाइम्स ब्यूरो। भाजपा नेता सह बिस्फी विधायक bjp mla  हरिभूषण ठाकुर बचोल की ओर से दिए गए विवादित ब्यान पर बोलते हुए जदयू jdu जिला महासचिव इफ्तेखार जिलानी ने कहा कि देश धर्मराज से नही,बल्कि राजधर्म से चलेगा। श्री जिलानी ने कहा कि वर्ष 2002 के गुजरात कांड के बाद वर्ष 2003 में बतौर प्रधानमंत्री रहते हुए अटल बिहार वाजपेयी ने नरेन्द्र मोदी से कहा था कि राजधर्म का पालन करें। मैं उसी का पालन कर रहा हूं। पालन करने का प्रयास कर रहा हूं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha | Jhanjharpur Seat | झंझारपुर लोकसभा सीट...मैं जनता हूं... उन्हीं की शह से उन्हें मात करता रहा हूं...

कहा, राजा के लिए, शासक के लिए प्रजा-प्रजा में भेद नहीं हो सकता,न जन्म के आधार पर,न जाति के आधार पर,न संप्रदाय के आधार पर। इस लिए विधायक को पुर्व प्रधामंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के उन शब्दों से सीख लेना चाहिए। श्री जिलानी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीष कुमार जबतक राज्य में हैं,तबतक बिहार में कानुन का राज चलेगा। किसी भी तरह के ब्यानबाजी से बिस्फी क्षेत्र की जनता को डरने की जरूरत नही है।

उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने नीतीष कुमार के विकास कार्य पर भरोसा जताते हुए वोट कर एनडीए को सरकार बनाने का फिर से मौका दिया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, हशीश, गांजा, प्रतिबंधित दवा, Indian और Nepali Currency के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

हमें उम्मीद है कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते राज्य के अल्पसंख्कों का डरने की कोई जरूरत नही है। श्री जिलानी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार अमन के साथ विकास करते आगे बढ़ेगा। तथा अल्पसंखकों का उत्थान नीतीश कुमार के अगवाही में जारी रहेगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें