मार्च,29,2024
spot_img

Madhubani : पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय का बड़ा खुलासा, वर्तमान विधायक की शह पर बिक रही शराब

spot_img
spot_img

धुबनी। पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय के निवास स्थान नरहिया मे जदयू के लौकही प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक समीक्षा बैठक हुई।

 

बैठक में पूर्व मंत्री श्री राय ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कोविड 19 को लेकर केन्द्र एवं राज्य सरकार लोगों की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि हर जगह कोविड-19 की जांच एवं टीकाकरण की मुफ्त सेवा लोगों को दी जा रही है।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आप अधिक से संख्या में टीकाकरण एवं जांच का लाभ उठावें। साथ ही माक्स पहने और दूरी बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो माह का गरीबों को मुफ्त अनाज देने की घोषणा कर मानवीय कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | बिहार से Ranchi जा रही बस से मिलीं विदेशी मूल सिगरेट का जखीरा

उन्होंने चिंता व्यक्त की कि इस क्षेत्र के वर्तमान विधायक के समय में सीमांचल क्षेत्र में शराब की तस्करी जोरों से बढ़ गई है। जो पुलिस के लिए जहां चुनौती है। वहीं आम लोग इससे परेशान हैं। तथा उन शराब धंधेबाजों को वर्तमान विधायक द्वारा संरक्षण प्राप्त है। तथा उनके मनोबल बढ़े हुए हैं। जो चिंता का विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पुलिस एवं प्रशासन को साथ देकर कर उनके मनसुवे को विफल करने का आह्वान किया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें