मार्च,28,2024
spot_img

देशभर के सात सौ आईपीएस अधिकारियों में सहरसा की एसपी लिपि सिंह का चयन, एशिया पोस्ट सर्वे में लिपि सिंह सर्वश्रेष्ट पुलिस कप्तान में शामिल

spot_img
spot_img

सहरसा। एशिया पोस्ट सर्वे के सर्वेक्षण के आधार पर फेम इंडिया मैगजीन की ओर से देशभर के 700 आईपीएस अधिकारियों में से सर्वश्रेष्ठ तथा लोकप्रिय 50 पुलिस अधिकारियों की वर्ष 2021 में जारी सूची में सहरसा की पुलिस कप्तान एवं सहरसा सिविलियन राइफल क्लब की अध्यक्ष एसपी लिपि सिंह के चयन किए जाने पर राइफल क्लब के सचिव त्रिदिव सिंह एवं क्लब के सभी सदस्यों द्वारा अपार हर्ष व्यक्त कर एसपी लिपि सिंह को शुभकामनाएं दी गई।

क्लब सचिव सिंह ने कहा कि फेम इंडिया के संपादकीय प्रमुख यू एस सोंथालिया के अनुसार हर वर्ष की तरह ही इस बार भी जिला स्तर पर सुरक्षा, शांति और जनता में कानून के प्रति विश्वास जगाने में अपनी बेहतर भूमिका निभा रहे पुलिस कप्तानों की सूची तैयार की गई। जिसमें देशभर के 700 से अधिक जिला पुलिस कप्तानों  में सिर्फ 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों को मैगजीन और एशिया पोस्ट सर्वे ने विभिन्न स्रोतों, ग्राउंड सर्वे  के आधार पर टॉप 200 जिला पुलिस कप्तानों (एसपी, एसएसपी, जिला पुलिस कमिश्नर आदि) को  चयनित किया।
 जिसमें बारह मापदंडों में क्राईम कंट्रोल, लॉ एंड आर्डर में सुधार, पीपुल्स फ्रेंडली, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, सजगता, व्यवहार कुशलता आदि पर  देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों की राय, ग्राउंड और मीडिया रिपोर्ट को भी आधार बनाया गया।
एक सफल लोकतंत्र में लोगों में सुरक्षा की मजबूत भावना से ही समाज की तरक्की और विकास संभव है। बिहार के विभिन्न जिलों में सिंह के कार्यकालों के दौरान जिस प्रकार क्राईम का ग्राफ गिरा एवं पुलिस कर्मियों के कार्यशैली में आत्मविश्वास एवं सक्रियता नजर आयी। वह एक कुशल पदाधिकारी की सक्षमता एवं कार्यकुशलता का द्योतक है। राईफल क्ल्ब की अध्यक्ष होने के नाते भी अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद वे हमेशा शूटिंग के खेल को आगे बढ़ाने हेतु हर प्रकार की सहायता देती रहीं हैं।
 राइफल कल्ब के सचिव ने एसपी के कार्यकाल में ही जिले में शूटिंग रेंज की स्थापना एवं शूटिंग प्रैक्टिस शुरू करवाने के लिए सभी सदस्यों के दृढ़ संकल्पित होने की बात कहते हुए सहरसा को एसपी के रूप में तथा राइफल क्लब को अध्यक्ष के रूप में इनकी सेवाओं का लाभ लेने के लिए सौभाग्यशाली बताया।
यह भी पढ़ें:  Bihar News | बिहार से Ranchi जा रही बस से मिलीं विदेशी मूल सिगरेट का जखीरा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें