अप्रैल,24,2024
spot_img

बिहार के खगड़िया में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव, कई थानों की कैंप

spot_img
spot_img
spot_img

गड़िया। खगड़िया जिले के मोरकाही थानांतर्गत रसोंक गांव में मामूली विवाद में बुधवार को एक युवक की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई।

 

इस घटना के बाद गांव में जातीय तनाव का माहौल बन गया है। एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में कई थाने की पुलिस को घटनास्थल पर तैनात कर दिया है । पुलिस विधि व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास में लगे हुई है।

 मिली जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में रसोंक निवासी कर्नल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। जबतक परिजन घटना स्थल पर पहुंचे हमला करने वाले फरार हो चुके थे। घायल को आनन फानन में खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस मामले में मृतक की पत्नी रिंकू देवी ने चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार को बयान दिया है जिसमें विरोधियों को नामजद करते हुए  लोहे की रड से पीट-पीटकर अपने पति की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। और  न्याय की गुहार लगाई।
चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद हमलावर घर छोड़ कर फरार हो चुके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।
यह भी पढ़ें:  Bihar News | Accident News| बरात की बोलेरो की ट्रक से भिड़ंत, दो मासूमों समेत तीन की मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें