मई,11,2024
spot_img

भारत-नेपाल सीमा का कुनौली बॉर्डर खुलने के बाद नेपाल से भारत आने वाले वाहनों पर लगा है ब्रेक,शादी के मौसम में उदास दिख रहा चेहरा

spot_img
spot_img
spot_img

निर्मली। भारत-नेपाल सीमा का कुनौली बॉर्डर खुलने के बाद भी नेपाल सरकार से भारतीय वाहनों की आवाजाही की छूट नहीं मिलने से दोनों देशों के व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इतना ही नहीं Indo-nepal, Kunauli Border शादी-विवाह जैसे अवसरों पर भी वाहनों के आवागमन पर रोक से लोगों को समस्याएं हो रही हैं। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि नेपाली लोग बड़ी तादाद में रोजमर्रा की सामग्री खरीदने के लिए नजदीकी भारतीय बाजार कुनौली आते हैं। भारतीय बाजार में खाद्यान्न सामग्री, कपड़ा, मेडिसिन और इलेक्ट्रानिक्स का समान सस्ता मिल जाता है। इसी वजह से नेपाली लोग भारतीय बाजार ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन वाहनों की आवाजाही की सुविधा नेपाल के Indo-nepal, Kunauli Border गृह मंत्रालय से नहीं मिलने से इंडो-नेपाल के लोग एक दूसरे के बाजार कम आते जाते हैं।

क्या कहते हैं व्यापारी: व्यापार संघ के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता कहते हैं कि इस वैश्विक महामारी में बंदी से कई दुकानदारों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। दुकान घाटे में चल रहे हैं। जगदम्बा वस्त्रालय के सतीश गुप्ता कहते हैं कि वाहन पर रोक से नेपाल के ग्राहक पैदल चलकर आना नहीं चाहते हैं। मोबाइल व्यवसायी दीपक कुमार ने कहा कि नेपाली ग्राहकों पर ही कुनौली बाजार का मार्केट निर्भर करता हैं।
किराना व्यवसायी राजीव कुमार के मुताबिक नेपाल के लोगों की आवाजाही कम होने से किराना व्यवसाय पर प्रतिकूल असर पर रहा है। कुनौली बाजार का व्यवसाय नेपाली नागरिकों की आवाजाही Indo-nepal, Kunauli Border से जुड़ा हुआ है।हालांकि, व्यापारियों को उम्मीद है कि बहुत जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जायेगा। नेपाल सप्तरी जिले के बेलही भंसार के कस्टम अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि अभी तक भारतीय वाहनों की कस्टम काटने की अनुमति विभाग से प्राप्त नहीं हुआ हैं। इसी वजह से भारतीय वाहनों के प्रवेश पर रोक है।
नेपाल का कारोबार भी प्रभावित : नेपाल सीमा वाहनों की आवाजाही पर रोक रहने से न केवल कुनौली बाजार, बल्कि नेपाल के हनुमान नगर, राजविराज, रूपणी और आसपास के क्षेत्रों में कारोबार चौपटIndo-nepal, Kunauli Border  हो गया है। भारतीय सीमा से सटे सप्तरी जिले के राजविराज के नेत्र अस्पताल भारतीय लोगों पर आश्रित हैं। सबसे बड़ी दिक्कत नेपाल में दवा को ले देखी जा रही है। भारतीय डॉक्टरों से इलाज करा रहे नेपाल के लोगों को वहां जरूरी दवा नहीं मिल पा रही। दोनों देशों में बसे रिश्तेदार एक-दूसरे से मिल नहीं पा रहे। शादी-ब्याह में भी परेशानी आ रही है।
कुनौली के कस्टम अधिकारी के के शरण ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय क्षेत्र का कुनौली बॉर्डर खोल दिया गया है। नेपाली बैरियर बंद रहने से इसका कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। उम्मीद है जल्द ही ये समस्याएं दूर हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें:  Bihar News| Khagaria News|अधेड़ के दरिंदे...Video Shoot, हथियार के बल पर मुंह में कपड़ा ठूंसा, बारी-बारी रात भर किशोरी को 6 लोगों ने बनाया हवस का शिकार, Gang Rape

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें