अप्रैल,27,2024
spot_img

हरलाखी में बिना नोटिस ही तोड़े जा रहे मकान, घर के लाखों के सामान हो रहे क्षतिग्रस्त, विरोध में जमकर प्रदर्शन

spot_img
spot_img
spot_img

हरलाखी। स्थानीय प्रखंड के अंबेडकर चोक उमगांव के ग्रामीणों के मकान एनएच विभाग की ओर से तोड़े जाने को लेकर सोमवार को आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंची जहां सीओ,बीडीओ, एसडीओ व एनएच विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। दरअसल लोगों का आरोप है कि विगत शनिवार को बिना कोई नोटिस व बिना मुआवजा दिए ही हमलोगों के मकान की आगे का हिस्सा जेसीवी से तोड़ दिया गया। जिससे घर में रखे लाखों का संपत्ति भी नष्ट हो गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jayanagar News| प्रेम अगन में विघ्न...प्रेमी निकला धोखेबाज...गर्भवती किया, छोड़ा, Punjab में FIR...@फिर Zero FIR अब Jaynagar Police के पास

विगत शनिवार को एनएच 104 की अतिक्रमण खाली कराने हेतू हरलाखी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष हरलाखी, खिरहर व थानाध्यक्ष साहरघाट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे थे। जहां करीब आधा दर्जन लोगों के मकानों के आगे का हिस्सा जेसीवी से तोड़ दिया गया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूटने लगा और आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा दी वहीं एनएच को जाम कर नारेबाजी करते हुए रोषपूर्ण प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद देर शाम एसडीएम ने दूरभाष पर लोगों से बातचीत कर कहा कि सोमवार को वार्ता कर सभी समस्याओं का निदान कर दिया जाएगा।

उधर सोमवार को चार बजे शाम तक एसडीओ नहीं पहुंचे। जिसके बाद दर्जनों की संख्या में आक्रोशित लोग प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर हो-हंगामा शुरु कर दिया। रोषपूर्ण प्रदर्शन में शामिल भू-धारी मो इमरान, मो इरफान, नन्दलाल गुप्ता, राकेश कुमार, आशीष कुमार, अजित गुप्ता, मुन्ना कुमार, दीपक कुमार, विनोद गुप्ता, प्रदीप कुमार समेत अन्य ने कहा कि यदि हमलोगों की मांगे जल्द पूरा नहीं होती है तो सड़क जाम कर आमरन अनशन पर बैठ जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Araria News| Woman Gang Raped | मायके में महिला से चाकू के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, मकई की खेत में 3 दरिंदे, उसी की साड़ी में हाथ-पैर बांधकर छोड़ा

उधर मामले की सूचना मिलने के बाद बेनिपट्टी एसडीएम अशोक कुमार मंडल प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। उसके बाद प्रशिक्षण भवन में सभी भू-धारी के साथ वार्ता शुरु की। वार्ता में बीडीओ अरविंद कुमार सिंह, सीओ सौरभ कुमार, हरलाखी थानाध्यक्ष प्रेम लाल पासवान, प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार पाण्डेय उर्फ बालाजी एवं एनएच के अधिकारी मौजूद थे। वार्ता के दौरान हो हंगामा होती रही। करीब दो घंटे बाद भी वार्ता सफल नहीं हो सका। जिसके बाद एसडीओ ने मंगलवार का समय रख दिया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें